Saturday, October, 31,2026

पंचायत चुनावः दूसरे चरण में 64.32 फीसदी मतदान

जयपुर: प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 22 जिलों में मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 64.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह आंकड़ा पहले चरण के 63.85 प्रतिशत मतदान से अधिक रहा। दूसरे चरण में जिला परिषदों के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वाडों के प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। अंतिम आंकड़े जारी होने पर मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना है।

दूसरे चरण में जिला परिषद के 352 वाडों में 1,086 प्रत्याशी और पंचायत समितियों के 2,197 वाडों में 7,318 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जयपुर जिले में शाम 6 बजे तक 68.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के कुल 3,78,364 मतदाताओं में से 2,58,612 ने वोट डाले।

पाली: देसूरी में सबसे कम 49.11% वोट पड़े

मतदान प्रतिशत के मामले में बाड़मेर की बाटाडू पंचायत समिति सबसे आगे रही। यहां 78.30 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, पाली की देसूरी पंचायत समिति में सबसे कम 49.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान जोधपुर, अजमेर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, पाली और डूंगरपुर के कई बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण प्रक्रिया बाधित हुई और कुछ समय के लिए मतदान रोकना पड़ा।

कहीं बहिष्कार, कहीं कर्मचारी निलंबितः झालावाड़ जिले की झालरापाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सलोतिया में मतदान केंद्र छोड़कर बाहर खाना खाने गए चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर, अजमेर के पाटन, दौसा के करणपुर, पाली के उमकली, सिरोही के सिंगारली खेड़ा और नागौर के लुणियास गांव में ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों और कारणों के चलते मतदान का बहिष्कार किया।

डूंगरपुर में सड़क हादसा, आठ घायलः डूंगरपुर में मतदान के बाद लौट रहे लोगों की बोलेरो सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई। मतदान के दौरान तकनीकी बाधाओं, बहिष्कार और हादसे जैसी घटनाओं के बीच मतदाताओं ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में भाग लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery