Saturday, October, 31,2026

कहीं बहिष्कार तो कहीं 90% मतदान बवाल के बीच गांवों ने चुनी सरकार

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को गांवों में लोकतंत्र के अलग-अलग रंग देखने को मिले। कहीं 90 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने बूथों पर पहुंचकर वोट डाले तो कहीं मांगें पूरी नहीं होने तक ग्रामीणों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। कई जगह बुजुगों और दिव्यांगों का मतदान के प्रति उत्साह दिखा तो कुछ बूथों पर फर्जी वोटिंग के आरोपों ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। लाठीचार्ज, पथराव, मारपीट और हंगामे के बीच प्रदेश की 21 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 33,804 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 78.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो पहले चरण के मुकाबले 1.32 प्रतिशत अंक कम है। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो गई और देर रात तक नतीजे आते रहे।

पश्चिमी राजस्थान में मतदान का जोर

मतदान प्रतिशत के लिहाज से बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पंचायत समिति 90.11 फीसदी के साथ सबसे आगे रही। बाडमेर ग्रामीण में 89.26, बीकानेर के बज्जू खालसा में 89.33 और बाड़मेर के बटाडू में 88.63 फीसदी मतदान हुआ। इसके उलट जालोर की आहोर पंचायत समिति में सबसे कम 60.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जालोर में 61.14, उम्मेदाबाद में 60.99 और पाली की देसूरी में 63.23 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। पहले चरण में मंगता में सर्वाधिक 91.42 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में धोरीमन्ना सबसे आगे रहा। पहले चरण में पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में सबसे कम 56.82 फीसदी मतदान हुआ था।

जयपुर में 82.47% मतदान

जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में 82.47 फीसदी मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार 3,78,364 मतदाताओं में से 3,12,035 ने वोट डाले। रामपुरा डाबड़ी में सर्वाधिक 84.43 फीसदी मतदान हुआ। शाहपुरा में 82.63, जालसू में 82.49, आमेर में 82.09 और अमरसर में 80.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस तरह जयपुर की सभी पांच पंचायत समितियों में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। सरपंच पद पर जीतने वाले प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर रोक रही।

103 साल की सायरा बानो ने डाला वोट, बुजुर्गों में दिखा उत्साह

मतदान के उत्साह में उम्र भी बाथा नहीं बनी। जोधपुर के रावर गांव में 100 साल की ककु देवी चलने-फिरने में परेशानी के बावजूद मतदान केंद्र पहुंची। बोरावास के गुजरावास में 99 वर्षीय भंवरलाल प्रजापत ने वोट डाला। कोटा के खैराबाद में 101 वर्षीय धापूबाई और भीलवाड़ा के फूलियाकलां में 103 वर्षीय सायरा बानो ने भी मतदान किया। अलवर के किथूर में दो बेटे अपनी 75 वर्षीय मां को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे। सीकर सहित कई जिलों में बुजुर्गों को परिजन हीलचेयर पर लेकर पहुंचे। कई बूचों पर महिलाओं की लंबी कतारे भी देखने को मिली।

फर्जी वोटिंग के आरोपों पर भिड़े समर्थक, कई जगह पुलिस ने किया बल प्रयोग

मतदान के दौरान कई जिलों में फर्जी वोटिंग के आरोपों ने तनाव बढ़ाया। जोधपुर के भावी गांव के बूथ नंबर 12 पर विवाद के बाद मतदान रोकना पड़ा। री-पोलिंग की मांग पर निर्वाचन अधिकारियों ने मौके की रिपोर्ट आयोग को भेजने की बात कही। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने चुनाव के दौरान करीब 57 लोगों को डिटेन किया और 20 वाहन जब्त किए। भावी और अवमाना में फर्जी मतदान तथा भोपालगढ़ और बौरूंदा में पथराव के मामले दर्ज किए गए। बीकानेर के बज्जू क्षेत्र के मिठड़िया में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भूरासर में एक व्यक्ति के सिर में चोट आई। झुंझुनू के खानपुरा में सरपंच प्रत्याशियों के समर्थक फर्जी मतदान के आरोपों पर भिड़ गए और बुध के बाहर लगे टेट उखाड़ दिए। सीकर के कांवट में भी हंगामे के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और एक प्रत्याशी के पति को हिरासत में लिया। झांझोत में दो युवकों को कथित फर्जी मतदान करते पकड़ा गया। बाड़मेर के तिलक नगर बूथ पर भी एक महिला समेत 10 संदिग्ध फर्जी मतदाताओं को पकड़े जाने की सूचना सामने आई।

उप सरपंच का चुनाव आज

निर्वाचित हुए वार्ड पंच शनिवार को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में उप सरपंच चुनेंगे। इससे दूसरे चरण की पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। प्रदेश में कई स्थानों पर कहीं सहमति से सरपंच, तो कहीं पूरा पैनल निर्विरोध चुना गया। अलवर की सावड़ी पंचायत में एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए, जिससे मतदान नहीं हो सका।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery