Saturday, October, 31,2026

भाजपा के पाप का घड़ा भर चुकाः डोटासरा

जयपुर: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुड़े जमीन खरीद और लीज प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को कांग्रेस वॉर रूम में प्रेस वार्ता कर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और सीधे सवाल पूछे। कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया कि यदि मामले में गड़बड़ी नहीं हुई तो अधिकारी को एपीओ क्यों किया गया और यदि अनियमितताएं हुई हैं तो सरकार निष्पक्ष जांच से पीछे क्यों हट रही है। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है, अभी तो पार्टी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि शिखर अग्रवाल से जुड़े जमीन खरीद और लीज प्रकरण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

सरकार स्पष्ट करे, एपीओ क्यों कियाः टीकाराम

 नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यदि मामले में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है तो सरकार निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। यदि सब कुछ नियमानुसार हुआ है तो सरकार स्पष्ट करे कि अधिकारी को एपीओ क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन का दावा करने वाली सरकार को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और पूरे प्रकरण की वास्तविक सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- अपने गिरेबान में झांके

बारां में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिखर अग्रवाल के एपीओ प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर पलटवार किया। राठौड़ ने डोटासरा को पहले अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए कहा कि सरकार ने नियमों के तहत और प्रशासनिक कारणों से कार्रवाई की है। उन्होंने कांग्रेस के पिछले शासनकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय के अधिकारी और मंत्री जेल गए थे। राठौड़ के इस बयान के बाद शिखर अग्रवाल प्रकरण पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery