Monday, August, 17,2026

जगन गुर्जर हत्याकांड: मांगों पर सहमति, आंदोलन स्थगित

धौलपुर (बाड़ी): अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के बाद धौलपुर जिले में बना तनाव रविवार को प्रशासन और गुर्जर समाज के बीच सफल वार्ता के बाद शांत हो गया। भभूतिपुरा गांव में आयोजित पगड़ी रस्म और त्रयोदशी कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। देर शाम जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने रूधेरा गांव पहुंचकर समाज के प्रतिनिधियों से करीब दो घंटे तक वार्ता की, जिसके बाद सहमति बन गई और प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया कि जगन गुर्जर के परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद उसके भाई पप्पू गुर्जर को दौसा जिला कारागार में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा बाड़ी थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। समाज की मांग पर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने संबंधी सिफारिश राज्य सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मामले की जांच न्यायिक निगरानी में जारी है।

गौरतलब है कि 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में साथी बंदी विष्णु जाट पर जगन गुर्जर की हत्या का आरोप है। घटना के बाद गुर्जर समाज लगातार सीबीआई जांच, परिवार की सुरक्षा और पप्पू गुर्जर को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की मांग कर रहा था। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गुंजल, पूर्व विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना सहित समाज के कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन और समाज के बीच सहमति बनने के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery