Monday, October, 05,2026

नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा भारत 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर

नागोया (जापान): जापान के नागोया शहर स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में रविवार को एशियन गेम्स 2026 का भव्य समापन हुआ। करीब 90 मिनट चले समारोह में जापान की संस्कृति और मेहमाननवाजी की झलक संगीत व रोशनी से सजे कार्यक्रमों के जरिए दिखाई गई। भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने समापन समारोह में तिरंगा थामा। इससे पहले सऊदी अरब के घुड़सवार हमद अलदुहामी ने प्रतियोगिता का आखिरी स्वर्ण पदक जीता। अब एशियन गेम्स का अगला संस्करण 2030 में कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होगा। दो सप्ताह से अधिक चले खेलों में एशिया के 45 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 350 से अधिक रिकॉर्ड बने, जिनमें कम से कम 50 विश्व रिकॉर्ड शामिल हैं। हालांकि, आयोजन के दौरान लॉजिस्टिक समस्याओं और कुप्रबंधन को लेकर भी सवाल उठे। भारत ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य शामिल हैं।

एशियाई खेलों में भारतीय प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आइची-नागोया एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय दल ने दृढ़ संकल्प, जुनून और शानदार खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर सभी भारतीय विजेताओं को बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश को अपार खुशी दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एशियाई खेलों का यह अभियान खिलाड़ियों को आने वाले वर्षों में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। इससे जमीनी स्तर पर खेलों को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery