Monday, October, 05,2026

मुख्य सचिव आज भरतपुर कलेक्ट्रेट में एयर क्वालिटी पर लेंगे बैठक

भरतपुर / जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रविवार को भरतपुर दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कलेक्टर कमर चौधरी और आईजी प्रीति चंद्रा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य सचिव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया और साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निस्तारण व अनुसंधान की प्रक्रिया की जानकारी ली। सीएस सोमवार सुबह 8:30 बजे भरतपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। यहां मातृ स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट में एयर क्वालिटी को लेकर बैठक होगी। बैठक में अलवर कलेक्टर भी शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे पॉली क्लिनिक का दौरा करेंगे। बाद में भरतपुर से जयपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।

साइबर थाने में जानी कार्रवाई की प्रक्रिया

साइबर थाने के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने 1930 पर शिकायत मिलने के बाद परिवाद से लेकर अनुसंधान और कार्रवाई तक की प्रक्रिया समझी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में जाने से पहले ही फ्रीज करने के लिए पुलिस और बैंकों के बीच समन्वय मजबूत किया जा रहा है। नए संदिग्ध खातों की जल्द पहचान कर समय रहते कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक के साथ बदल रहे साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस की तकनीकी क्षमता बढ़ानी होगी। साइबर कमांडोज को अतिरिक्त प्रशिक्षण देने के साथ फास्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए साइबर थानों में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है। 'ऑपरेशन न्यू हंटर' के तहत साइबर अपराध के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले खातों की पहचान कर उन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery