Monday, October, 05,2026

समाजसेवा की मिसाल छोड़ गए 'भाईसा' कंवरलाल पाटनी

किशनगढ़: कंवरलाल पाटनी 'भाईसा' का निधन केवल एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि किशनगढ़ के सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी बड़ी क्षति है। 97 वर्ष की आयु में शनिवार रात उनके निधन की खबर के बाद शहर में शोक का माहौल रहा। लंबे सार्वजनिक जीवन में पाटनी ने उद्योग के साथ समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

रविवार को आरके हाउस में अंतिम दर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मार्बल कारोबार से जुड़े लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, समाजबंधु, परिचित और शहरवासी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लोगों ने उनके साथ बिताए समय और समाजहित से जुड़े उनके कार्यों को याद किया। इसके बाद आरके हाउस से अंतिम यात्रा रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने रुककर दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में किशनगढ़ के बाजार भी बंद रहे।

श्रद्धांजलि सभा आजः दिवंगत कंवरलाल पाटनी की स्मृति में सोमवार सुबह 9 बजे आरके कम्युनिटी सेंटर में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें जनप्रतिनिधि, मार्बल कारोबारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजबंधु और शहरवासी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उद्योगपति और राजनेता बोले... भरपाई मुश्किल

अंतिम यात्रा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधायक डॉ. विकास चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग सांवत्सर स्थित मुक्तिधाम तक साथ गए। वहीं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने पाटनी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुक्तिधाम में धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पाटनी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। कंवरलाल पाटनी को जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए विशेष रूप से याद किया गया। लोगों का कहना था कि उन्होंने परिवार और कारोबार के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाई। उनके निधन से किशनगढ़ ने एक प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी को खो दिया, जिसकी भरपाई मुश्किल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery