Monday, October, 05,2026

आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, सड़क पर उतरे लोग

जयपुर: आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की हत्या के एक महीने बाद रविवार को टूरिस्ट जीप संचालन को लेकर विवाद हो गया। जीपों का संचालन शुरू होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग दोपहर करीब 12 बजे आमेर महल की ओर जाने वाली जीपों को रोकने के लिए सड़क पर उत्तर आए। लोगों ने जीपों के साथ निजी वाहनों की एंट्री रोक दी। इससे आमेर रोड पर वाहनों की कतारें लग गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनीष हत्याकांड के बाद प्रशासन से हुई बातचीत में जीप संचालन शुरू करने से पहले हर ड्राइवर का पंजीकरण, प्रत्येक जीप के लिए ड्राइवर की जानकारी दर्ज करने और संचालन की गाइडलाइन लागू करने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि इन व्यवस्थाओं को लागू किए बिना ही जीप संचालन शुरू कर दिया गया।

परिजनों को अब तक मुआवजा नहीं

मनीष की हत्या के बाद प्रशासन से हुई बातचीत में परिजनों को मुआवजा और डेयरी बूथ देने की बात सामने आई थी। मनीष की पत्नी पूनम सोनी ने कहा कि करीब एक महीना बीतने के बावजूद परिवार को मुआवजा और डेयरी बूथ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए।

संचालन बंद होने पर थाने पहुंचे ड्राइवर

जीप संचालन रुकने से नाराज ड्राइवर आमेर थाने पहुंचे। उनका कहना था कि पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और संचालन बंद रहने से रोजी-रोटी का संकट है। उन्होंने जल्द संचालन शुरू करने की मांग की। थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि स्थानीय लोगों से बातचीत चल रही थी। ड्राइवर ज्ञापन देकर चले गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery