Sunday, November, 22,2026

रक्षा भूमि के बेहतर प्रबंधन में AI, GIS और ड्रोन बनेंगे मददगारः ओम बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित डिफेंस एस्टेट्स शताब्दी व्याख्यान-2026 में शामिल हुए। डिफेंस एस्टेट्स ऑर्गनाइजेशन के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों और रक्षा संपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।

इस दौरान रक्षा भूमि के संरक्षण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा और छावनियों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही सैन्य आवश्यकताओं और जनहित के बीच संतुलन बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि बदलते समय में रक्षा भूमि प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना आवश्यक है। इसके लिए एआई, जीआईएस, ड्रोन टेक्नोलॉजी और डिजिटल रिकॉर्ड का उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बिरला आज आएंगे वनस्थली विद्यापीठ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को टोंक जिले के दौरे पर रहेंगे। वे निवाई स्थित वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिरला शनिवार सुबह 9:15 बजे वनस्थली विद्यापीठ पहुंचेंगे। यहां आयोजित सम्मेलन में वे महिला नेतृत्व, सशक्तीकरण और वैश्विक स्तर पर महिलाओं की भागीदारी से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के संदर्भ में महिला नेतृत्व की भूमिका और संभावनाओं पर चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery