Sunday, November, 22,2026

तीन महीने बाद खत्म हुई 'दूरी'... बीकानेर के शिक्षा निदेशालयों को मिला अपना 'कप्तान'

जयपुर: शिक्षा विभाग में आखिरकार निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सही जगह पहुंच गया है। सीताराम जाट के सेवानिवृत्त होने के बाद बीकानेर मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के दोनों निदेशालयों की जिम्मेदारी जयपुर में पदस्थापित IAS अधिकारी ललित कुमार को सौंप दी गई थी। अब करीब तीन महीने बाद इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए दोनों निदेशालयों का अतिरिक्त चार्ज बीकानेर में ही पदस्थापित अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना को सौंपा गया है। इस फैसले के साथ ही बीकानेर मुख्यालय के दोनों महत्वपूर्ण निदेशालयों का कामकाज अब वहीं मौजूद अधिकारी के हाथों में रहेगा। दरअसल, सीताराम जाट के रिटायर होने के बाद शिक्षा विभाग के दोनों निदेशक पदों का अतिरिक्त प्रभार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक IAS ललित कुमार को दिया गया था।

ललित कुमार जयपुर में पदस्थापित हैं, जबकि शिक्षा विभाग के दोनों निदेशालयों का मुख्यालय बीकानेर में है। ऐसे में जयपुर में बैठे अधिकारी को बीकानेर मुख्यालय के दोनों निदेशालयों की जिम्मेदारी देना प्रशासनिक दृष्टि से सहज व्यवस्था नहीं मानी जा रही थी। हालांकि आदेश के बाद ललित कुमार ने करीब तीन महीने तक जयपुर से ही यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान दो अलग अलग विभागों की जिम्मेदारियों के बीच समन्वय बनाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। एक तरफ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का नियमित कामकाज और दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के दोनों निदेशालयों का अतिरिक्त प्रभार। मुख्यालय अलग होने के कारण फाइलों के निस्तारण, अधिकारियों के साथ समन्वय और विभागीय कामकाज की नियमित निगरानी में भी व्यावहारिक मुश्किलें सामने आती रहीं। ऐसे में लंबे समय से इस व्यवस्था में बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही थी।

लंबी छुट्टियों के बीच बदली व्यवस्था

अब IAS ललित कुमार 2 दिसंबर तक लंबी छुट्टियों पर हैं। ऐसे में उनके पास मौजूद शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार धायगुडे स्नेहल नाना को सौंप दिया गया है। स्नेहल वर्तमान में बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। चूंकि शिक्षा विभाग के दोनों निदेशालयों का मुख्यालय भी बीकानेर में ही है, इसलिए स्थानीय स्तर पर मौजूद अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने से विभागीय कामकाज में समन्वय और निगरानी बेहतर होने की उम्मीद है।

स्नेहल के सामने भी चुनौती कम नहीं

हालांकि धायगुडे स्नेहल नाना के लिए भी यह जिम्मेदारी आसान नहीं रहने वाली है। बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद की जिम्मेदारी के साथ शिक्षा विभाग के दोनों निदेशालयों का अतिरिक्त कार्यभार संभालना उनके लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती होगा। शिक्षा विभाग प्रदेश के सबसे बड़े विभागों में शामिल है। इसके दोनों निदेशालयों से जुड़े कामकाज, प्रदेशभर के अधिकारियों से समन्वय, विभागीय निर्णयों और लंबित प्रकरणों की निगरानी के लिए नियमित समय और सक्रियता की जरूरत होगी। ऐसे में देखना होगा कि धायगुडे स्नेहल नाना बीकानेर में मौजूदगी का लाभ उठाते हुए दोनों निदेशालयों के कामकाज को कितनी प्रभावी गति दे पाती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery