Sunday, November, 22,2026

डेढ़ साल दोस्ती का जाल... फिर 3.75 करोड़ के पन्ने लेकर फरार

जयपुर: जयपुर में बिजनेसमैन भाइयों से 3 करोड़ 74 लाख 40 हजार रुपए के पन्ने हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले करीब डेढ़ साल तक दोस्ती कर उनका विश्वास जीता। इसके बाद बैंकॉक और लंदन में बड़े ग्राहक होने का झांसा देकर पन्ने विदेश में बेचने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। 1460 कैरेट पन्ने लेने के बाद आरोपी भुगतान किए बिना गायब हो गया। पीड़ित भाइयों ने माणक चौक थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि रामगंज के मेहरों का रास्ता निवासी साजिद अहमद (48) और मोहम्मद जाकिर (44) का चांदी की टकसाल पर पन्नों की फिनिशिंग का कारखाना है। करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात जोधपुर निवासी मोहम्मद यासिन से हुई थी। वह जयपुर के घाटगेट में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करना बताता था। पढ़ा-लिखा होने के कारण दोनों भाइयों की उससे दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी का कारखाने पर आना-जाना शुरू हो गया। आरोपी ने सुनियोजित तरीके से डेढ़ साल तक भाइयों का विश्वास जीता। अप्रैल 2026 में उसने बैंकॉक और लंदन में बड़े ग्राहकों से संपर्क होने की बात कहकर विदेश में पन्ने बेचने का प्रस्ताव दिया। उसकी बातों में आकर भाइयों ने 1460 कैरेट फिनिश पन्ने 26 हजार रुपए प्रति कैरेट के हिसाब से दे दिए। इनकी कुल कीमत 3 करोड़ 74 लाख 40 हजार रुपए थी। आरोपी ने माल लेने के बदले लिखित पर्ची भी दी।

भुगतान की बारी आई तो मोबाइल बंद कर भागा

अप्रैल से सितंबर तक आरोपी विदेश भेजे गए पन्नों का भुगतान आने में देरी होने की बात कहकर टालता रहा। सितंबर में कई दिनों तक कारखाने पर नहीं आने पर भाइयों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसके गायब होने का पता चला। पीड़ितों ने जोधपुर और जयपुर स्थित उसके बताए घरों पर जाकर पता किया तो परिजनों ने पिछले दो साल से उससे मिलने आने की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery