Sunday, November, 22,2026

सियोल में वैश्विक सुशासन के मंच पर भारत की बुलंद आवाज बने सीएस वी. श्रीनिवास

जयपुर: वैश्विक प्रशासनिक व्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका और एशियाई नेतृत्व की नई पहचान के बीच राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सियोल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के सम्मेलन में भारतीय प्रशासनिक सामर्थ्य का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। IIAS के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने वैश्विक सुशासन के विमर्श को नई दिशा देने के साथ एशिया को अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक नेतृत्व के केंद्र में स्थापित करने की पहल की। 38 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव के साथ ग्लोबल साउथ से संस्थान के पहले अध्यक्ष बने श्रीनिवास का चार दिवसीय दौरा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के प्रशासनिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपस्थिति के रूप में सामने आया।

सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सियोल सम्मेलन को वैश्विक सुशासन में एशिया की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया। सम्मेलन में पांच अनुच्छेदों वाली सियोल घोषणा अंगीकार की गई, जिसमें विकास के केंद्र में सामाजिक मूल्यों को रखने तथा सरकार, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, शिक्षाजगत और स्थानीय समुदायों के सहयोग से सामाजिक समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

राजस्थान के सुशासन मॉडल की वैश्विक चर्चा

 सम्मेलन में भारत के आधार, यूपीआई, ई-ऑफिस और मिशन कर्मयोगी जैसे प्रशासनिक नवाचारों के साथ राजस्थान के सुशासन प्रयासों को भी प्रस्तुत किया गया। राजस्थान संपर्क 181 के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण में विभागीय सचिवों की व्यक्तिगत जवाबदेही और तकनीक आधारित निगरानी की व्यवस्था ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। AI, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बिग डेटा के इस्तेमाल से जनसमस्याओं के समाधान की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। IIAS के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी राजस्थान संपर्क 181 की सफलता को स्थान मिला।

164 देशों के सुशासन का आकलन सूचकांक करेगा

श्रीनिवास ने IIAS गवर्नेस इंडेक्स को संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके जरिए 164 देशों की शासन व्यवस्था का तुलनात्मक आकलन करने की पहल को रेखांकित किया। इसमें 50 मानक, छह प्रमुख स्तंभ और आठ स्वतंत्र डेटा स्रोत शामिल हैं। सम्मेलन में 373 प्रतिनिधियों ने 14 विषयगत सत्रों में भाग लिया।

2028 तक संभालेंगे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास वर्ष 2028 तक IIAS के अध्यक्ष रहेंगे। वर्ष 2030 में संस्थान के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए इसे डिजिटल और शोध आधारित वैश्विक ज्ञान संस्थान बनाने का विजन भी सामने रखा गया। उन्होंने सदस्य देशों के बीच सहयोग और प्रशासनिक शोध को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery