Sunday, November, 22,2026

PM स्वनिधि में देशभर में तीसरे स्थान पर राजस्थान

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शहरी पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना में राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश ने योजना के विशेष अभियान के दौरान ऋण वितरण में देशभर के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर राजस्थान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रदेश को यह पुरस्कार प्रदान किया। राजस्थान की ओर से राज्य मिशन निदेशक प्रतीक जुईकर ने सम्मान ग्रहण किया।

प्रदेश में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 2.48 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को 3.30 लाख ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इनके माध्यम से कुल 482.92 करोड़ का बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया गया है। इससे रेहड़ी-पटरी और ठेला लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे कारोबारियों को कार्यशील पूंजी जुटाने, कारोबार बढ़ाने और स्वरोजगार को मजबूत करने में मदद मिल रही है। यह सम्मान विशेष अभियान के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों और शहरी पथ विक्रेताओं को संस्थागत ऋण सुविधा से जोड़ने के प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। राज्य सरकार का लक्ष्य योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद कारोबारियों तक पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery