Sunday, November, 22,2026

अब टीचर बनेंगे सुरक्षित बचपन के प्रहरी

जयपुर: बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि हर तरह के शोषण, दुर्व्यवहार और ऑनलाइन अपराधों से बचाने की जिम्मेदारी भी अब स्कूलों के शिक्षक निभाएंगे। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के 'सुरक्षित बचपन अभियान' के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को एडीआर सेंटर, जयपुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर-द्वितीय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित 50 सरकारी एवं निजी विद्यालयों के 79 प्रभारी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।

डीएलएसए सचिव पल्लवी शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में बाल सुरक्षा, पॉक्सो जागरूकता और विधिक साक्षरता के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में काम करेंगे। प्रशिक्षण में (विशिष्ट न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, जयपुर महानगर-द्वितीय) विकास कुमार खंडेलवाल ने पॉक्सो कानून, बच्चों के कानूनी अधिकार और बाल-मित्रवत न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने दुर्व्यवहार के मामलों में बच्चे की पहचान और निजता गोपनीय रखने की कानूनी अनिवार्यता पर जोर दिया। बाल कल्याण समिति की कार्यवाहक अध्यक्ष शांति भटनागर ने संकटग्रस्त बच्चों की मदद और संबंधित संस्थाओं के बीच समन्वय की जानकारी दी। वहीं, बाल परामर्शदाता डॉ. पूनम गर्ग ने सुरक्षित असुरक्षित स्पर्श की पहचान, बच्चों से संवेदनशील संवाद और मनोवैज्ञानिक पहलुओं - पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में साइबर ब्रूग्रूमिंग, ऑनलाइन सुरक्षा, सेक्सटॉर्शन और तकनीक से जुड़े खतरों से बचाव के उपाय भी बताए गए। इसका उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा, समयबद्ध रिपोर्टिंग और सहायता के लिए सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम में जनार्दन कुमार आत्रेय, चीफ, एल.ए.डी.सी., जयपुर महानगर-द्वितीय, अमित कुमार जैन, डिप्टी, एल.ए.डी.सी., जयपुर महानगर-द्वितीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर-द्वितीय के कर्मचारी तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery