Monday, November, 02,2026

'12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश में अत्यधिक गरीबी की दर में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री ने इसे भारत में अवसरों के विस्तार और पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक बताया। मोदी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि गरीबी उन्मूलन उनकी सरकार के लिए महज नारा नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में रोजगार के अवसरों में 13.4 करोड़ की वृद्धि हुई है। यह कामकाजी उम्र की आबादी में हुई बढ़ोतरी से लगभग दोगुनी है। प्रधानमंत्री ने आर्थिक असमानता में कमी का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि असमानता मापने वाला गिनी सूचकांक 20 प्रतिशत से अधिक घटकर 23.0 पर आ गया है।

मोदी ने साझा किया 'ठान लिया' गीत

विश्व बैंक की 'इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ: अक्टूबर 2026' रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 के 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में 2.6 प्रतिशत रह गई। रिपोर्ट में प्रतिदिन 3 डॉलर की अत्यधिक गरीबी सीमा के आधार पर यह आकलन किया गया है। वहीं, 4.20 डॉलर प्रतिदिन से कम आय वाले लोगों की आबादी 57.7 से घटकर 16.1 प्रतिशत रह गई। मोदी ने अपनी पोस्ट में फिल्म 'दसवीं' के प्रेरणादायक गीत 'ठान लिया' का भी इस्तेमाल किया। यह गीत दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और मेहनत के जरिए मुश्किलों पर विजय पाने का संदेश देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery