Monday, November, 02,2026

हरिनाम संकीर्तन के बीच महंत अंजन कुमार गोस्वामी पंचतत्व में विलीन

जयपुर: गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी का रविवार सुबह देवलोक गमन हो गया। आमेर रोड स्थित कनक घाटी के ठिकाना मंदिर श्री राधा गोविंद देवजी की समाज बाड़ी में शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र मानस गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन से वैष्णव समाज, संत-महंतों और श्रद्धालुओं में शोक छा गया। उनकी अंतिम यात्रा हवामहल के सामने स्थित पैतृक हवेली से निकली। गोविंद परिकर हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। रास्ते में हवामहल बाजार के व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, सुदर्शनाचार्य महाराज, पंडित राजकुमार चतुर्वेदी, अमरापूरा के संत मोनू महाराज, प्रवीण बड़े भैया, महंत त्रिविक्रमाचार्य, खोले के हनुमान मंदिर से गिरधारी लाल शर्मा, बीएम शर्मा, महंत जय महाराज, महंत संजय गोस्वामी और गढ़ गणेश मंदिर के पार्थ मेहता सहित अनेक संत-महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

सुबह किए थे ठाकुरजी के दर्शन

अंजन कुमार गोविंद देवजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन करने के एक घंटे बाद हवेली लौट गए थे। वहां अचानक बेहोश होने पर परिजन उन्हें दुर्लभजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 77 वर्ष के थे। परिवार में धर्मपत्नी इन्द्राणी देवी गोस्वामी, पुत्र मानस गोस्वामी, पोतियां और अन्य परिजन हैं। 6 जून, 1949 को जन्मे अंजन कुमार गोस्वामी ने पिता श्रील प्रद्युम्न कुमार गोस्वामी के बाद गोस्वामी गद्दी की जिम्मेदारी संभाली थी।

CM ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के गोलोकगमन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन ठाकुरजी की सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और भक्ति के प्रचार-प्रसार को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों व अनुयायियों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery