Monday, November, 02,2026

7 साल बाद भी EWS आरक्षण में सरलीकरण नहीं: रविंद्र सिंह

जयपुर: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण में सरलीकरण की मांग को लेकर यात्रा निकाल रहे शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने रविवार को जयपुर में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद किया। वर्ष 2019 से EWS आरक्षण में सरलीकरण की मांग उठ रही है, लेकिन सात साल बाद भी केंद्र सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसका खामियाजा विशेष रूप से महिलाओं और ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। भाटी ने कहा कि EWS प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में कई ऐसी शर्तें और राइडर हैं, जिनसे वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल पा रहा। केंद्र सरकार को जमीन की शर्त में छूट देने के साथ महिलाओं को आयु सीमा में भी राहत देनी चाहिए। प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने EWS प्रमाण पत्र में जमीन और आयु सीमा संबंधी छूट दी थी, लेकिन केंद्र में इसका लाभ नहीं मिल रहा है। राजस्थान और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है। सरकार को युवाओं की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery