Monday, November, 02,2026

परकोटे में आधी रात को चला सफाई अभियान

जयपुर: दिवाली पर घर के कोने-कोने को चमकाने को तैयारी है, तो अब शहर की गलियों और बाजारों को भी चमकाने की बारी है। जयपुर को इंदौर जैसी स्वच्छता की पहचान दिलाने के लिए नगर निगम ने आधी रात को परकोटे में सफाई का मोर्चा खोला। रात 12 बजे से शुरू हुए 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप 2.0' में 2 हजार सफाईकर्मी और 1000 संसाधन मैदान में उतरे। महापौर सुनील कोठारी और कमिश्नर ओम कसेरा ने खुद कमान संभाली। इस दौरान महापौर ने साफ संदेश दिया कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ निगम की नहीं, हर नागरिक की है। वाड़ों में युवाओं को जोड़कर स्वच्छता की अलख जगाई जाएगी, ताकि जयपुरवासी भी अपने शहर को गंदा करने से बचें। इस मौके पर उप महापौर सरोज कंवर भी मौजूद रही।

घर की तरह शहर की सफाई की जिम्मेदारी भी हमारी

निगम महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि दीपावली पर घरो में विशेष साफ-सफाई की जाती है। इसी भावना के साथ नगर निगम शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाने में जुटा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए निगम को अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ आमजन को भी साथ जोड़ना होगा। वार्ड स्तर पर युवाओं की टीमें बनाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग अपने शहर को साफ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

सड़क पर कचरा फेंकने से बचें, निगम की गाड़ी में ही डालें

कमिश्नर ओम कसेरा ने शहरवासियों से अपील की कि वे सड़कों पर कचरा नहीं फेंके और घरों का कचरा नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, लेकिन केवल निगम के प्रयासों से शहर को लंबे समय तक स्वच्छ नहीं रखा जा सकता। स्थायी सुधार के लिए नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। निगम और आमजन मिलकर काम करेंगे, तभी सफाई व्यवस्था में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

रात में सफाई, ताकि दिन में आवाजाही प्रभावित न हो

नगर निगम के कमिश्रर ओम कसेरा ने बताया कि कुछ महीने पहले ऑपरेशन क्लीन स्वीप शुरू किया गया था। उसी कड़ी में अब इसका दूसरा चरण परकोटे में चलाया गया है। दीपावली के दौरान बाजारों और घरों में साफ-सफाई के कारण कचरे की मात्रा बढ़ जाती है। इसे देखते हुए त्योहार से पहले विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया गया। दिन में बाजारों में ट्रैफिक, ग्राहकों और व्यापारियों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में बड़े स्तर पर सफाई करने से आमजन को परेशानी हो सकती है। इसलिए रात 12 बजे से सफाई अभियान शुरू किया गया, ताकि बाजारों का कामकाज और लोगों की आवाजाही प्रभावित किए बिना शहर में सफाई की जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery