Tuesday, August, 18,2026

हाड़ौती में ₹1,258 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बारां में आयोजित कार्यक्रम में बारां और झालावाड़ को 1,258 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में तेजी से विकास कार्य करा रही है, लेकिन विपक्ष को ये काम दिखाई नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार किसी भी स्थिति में थमने नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईआरसीपी (संशोधित लिंक पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना) में बारां जिले के कई गांवों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते को भी जल्द धरातल पर उतारने की दिशा में काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र तक पानी, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है।

'पिछली सरकार ने जनता को पानी से वंचित रखा'

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने बारां की जनता को पानी से वंचित रखने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में विकास की गंगा बह रही है। हाड़ौती की मिट्टी और यहां के लोगों से उनका पुराना रिश्ता है। राजस्थान के लिए 2,89,355 पक्के मकानों की स्वीकृति और 3,473 करोड़ रुपए की परियोजना का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 29.13 लाख नए लाभार्थियों का सर्वे किया गया है। फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। वंदे मातरम के मुद्दे पर शिवराज ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery