Thursday, October, 29,2026

वन स्टेट, वन इलेक्शन का संकल्प अब पूराः मुख्यमंत्री भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के संकल्प को प्रदेश की राजनीति में अहम उपलब्धि बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक साथ चुनाव कराने का संकल्प लिया था, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए थे। अब प्रदेश में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं और पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों और जनसेवा के दम पर भाजपा पंचायत चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। बुधवार को जयपुर के सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। निकाय के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

राजनीति में शर्मनाक बयान का कोई स्थान नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह के शर्मनाक बयानों का कोई स्थान नहीं है। दिवंगत माता-पिता के बारे में ऐसी टिप्पणी करना अनुचित है और राजनीतिक दलों को मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

जनसेवा के दम पर जीत का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन को बढ़ावा मिल रहा है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर समस्याओं के समाधान में जुटे हैं। विकास कार्यों और जनसेवा के आधार पर भाजपा आगामी पंचायतीराज चुनावों में राजस्थान में बड़े बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

कांग्रेस बहाने छोड़कर आत्ममंथन करे

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद बहाने बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ईवीएम और एसआईआर जैसे मुद्दों पर सवाल उठाने के बजाय अपनी कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। संगठन की कमियों को दूर कर जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery