Thursday, October, 29,2026

मरीज के भरोसे का प्रतीक है सफेद कोट: CS

जयपुर:  राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में बुधवार को एमबीबीएस बैच- 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट एवं कैडेवरिक ओथ सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विद्यार्थियों को चिकित्सा पेशे की जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए कहा कि सफेद कोट केवल परिधान नहीं, बल्कि मरीज के विश्वास, आशा और चिकित्सक के समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का पेशा उच्च प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और सेवा भावना की मांग करता है। मुख्य सचिव ने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीज सफेद कोट में जीवन बचने की उम्मीद और पीड़ा से मुक्ति देखते हैं। चिकित्सकों को अपने व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों और समस्याओं से ऊपर उठकर मरीज के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने चरक शपथ का उल्लेख करते हुए कहा कि एआई और डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद चिकित्सा के केंद्र में मानवीय संवेदना बनी रहनी चाहिए। तकनीक का उद्देश्य मरीज के उपचार और अस्पताल में उसकी यात्रा को सुगम बनाना होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery