Thursday, October, 29,2026

ज्वेलर्स भाइयों पर जानलेवा हमला

जयपुर: जामडोली इलाके में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स भाइयों को घेरकर लूट की कोशिश की। दुकान बंदकर स्कूटी से घर लौट रहे दोनों भाइयों को बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया। जेवर और नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर बदमाश सरिये से हमला और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए, जबकि लुटेरे जेवर और नकदी ले जाने में नाकाम रहे। एडीसीपी ईस्ट पारस जैन ने बताया कि राधा गोविंद कॉलोनी के पास बुधवार रात SR ज्वेलर्स के संचालक सोनू और निशु सोनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।

आरोपियों ने हथियार दिखाकर रोकने के बाद बैग छीनने की कोशिश की। दोनों भाइयों ने सामान नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने हमला कर दिया। सोनू के सिर और निशु के हाथ में चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई गई। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास रहने वाली महिलाएं घरों से बाहर आ गईं। उन्होंने बदमाशों को रोकने के लिए पत्थर फेंके। इसी दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक महिला हीमा गुप्ता के पैर में गोली लग गई। तीनों का इलाज भी एसएमएस में चल रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery