Thursday, October, 29,2026

गंगनहर में पंजाब से बहकर आए कचरे और जानवरों के शव

श्रीगंगानगर: प्रदेश के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर की जीवनदायिनी गंगनहर में पंजाब की ओर से भारी मात्रा में कचरा और मृत जानवरों के शव बहकर आने का मामला सामने आया है। कालूवाला हेड सहित नहर के आसपास कचरे और मृत श्वानों के शव मिलने से किसानों और स्थानीय लोगों में रोष है। गंगनहर लाखों लोगों के पेयजल और सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में पानी की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सीधे नहर में डाला जा रहा कचरा

किसान संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता अमरसिंह बिश्नोई ने आरोप लगाया कि पंजाब में नहर किनारे जमा कचरा सीधे पानी में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मृत पशुओं के उचित निस्तारण और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

पहले आ चुके हैं भी सामने मामले

गंगनहर में मृत मुर्गियों और पशुओं के शव आने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 29 मई 2024 को मृत मुर्गियों के शव मिलने पर तत्कालीन जिला कलेक्टर लोकबंधु ने पंजाब के फाजिल्का प्रशासन को पत्र लिखा था। 20 मई 2026 को भी ऐसी घटना के बाद कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था।

विभाग कराएगा जांच

जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिशासी अभियंता को भेजा गया था। पंजाब सीमा से कचरा आने की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

पेयजल की शुद्धता पर चिंता

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि मृत पशुओं और गंदगी से पानी दूषित हो सकता है। उन्होंने राज्य सरकार से मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाने और नहर में कचरा डालने पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery