Tuesday, August, 18,2026

ERCP प्लांट में 3 चिमनियां गिरीं... दो मजदूर दबे, 1 की मौत

बूंदी: लाखेरी क्षेत्र के गुहाटा गांव में निर्माणाधीन ईआरसीपी प्लांट की कंस्ट्रक्शन यूनिट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक तीन चिमनियां गिरने से दो मजदूर मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गए। दोनों को तत्काल कोटा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के दुगार निवासी सावरिया गुर्जर (20) की मौत हो गई। वहीं, बूंदी जिले के जजावर निवासी राम मुकेश नागर (38) का कोटा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ईआरसीपी परियोजना के तहत गुहाटा गांव में कंस्ट्रक्शन यूनिट स्थापित की गई है। सोमवार दोपहर एक चिमनी से जुड़े उपकरण में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद चिमनी गिर गई और देखते ही देखते उसके साथ लगी
दो अन्य चिमनियां भी नीचे आ गिरीं। अचानक हुए हादसे से मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

लंच टाइम में हादसा, टली बड़ी जनहानि

हादसा दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान हुआ। इस दौरान सामान्य समय की तुलना में मौके पर मजदूरों की संख्या कम थी। इससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, चिमनियों की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से कोटा भेजा गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सावरिया गुर्जर ने दम तोड़ दिया। राम मुकेश नागर का इलाज जारी है।

प्रशासन और पुलिस ने जुटाई जानकारी

हादसे की सूचना मिलते ही लाखेरी के नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा और देईखेड़ा थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने के साथ हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एक के बाद एक तीन चिमनियों के गिरने से निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक तौर पर उपकरण में तकनीकी खराबी के बाद चिमनी गिरने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। प्लांट मैनेजर श्रीनिवास रेड्डी ने घटना के कारणों की जांच कराने की बात कही है। प्रशासन और पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery