Tuesday, August, 18,2026

दीया कुमारी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

जयपुर: उप मुख्यमंत्री एवं विद्याधर नगर विधायक दीया कुमारी ने सोमवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 134 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति परिसर में सवाई मानसिंह द्वार और श्री भवानी निकेतन पब्लिक स्कूल (सैनिक स्कूल) के छात्र-छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा हरमाड़ा सेटेलाइट अस्पताल, सीएचसी नींदड़, सेक्टर-2 राजकीय विद्यालय के कक्ष-कक्षों, सीवर लाइनों, उच्च जलाशयों, सड़कों, इंटरलॉकिंग टाइल्स और पार्कों के कार्यों का भी शुभारंभ हुआ। नगर निगम की दो सीवर जेटिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दीया कुमारी ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास को नई गति दे रही है और जनता से किए वादे धरातल पर उतारे जा रहे हैं।

11 हजार पौधों से बदलेगी मुंडिया की तस्वीर

पंचायत समिति जालसू के ग्राम मुंडिया में 'अटल स्मृति वन' कार्यक्रम में दीया कुमारी ने पौधारोपण किया। यहां 11 हजार पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद सतीश पूनियां, राव राजेंद्र सिंह, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित जितेंद्र शर्मा, हरदेव यादव, बद्री बागड़ा, मंजू यादव और प्रशासक गंगा देवी सहित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery