Thursday, October, 29,2026

दीपावली पर छोटी चौपड़ बनेगी राम सेतु निर्माण की साक्षी

जयपुर: गुलाबी नगरी की दीपावली इस बार छोटी चौपड़ पर आस्था, कला और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम लेकर आएगी। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से यहां 42 फीट चौड़ी और 36 फीट ऊंची राम सेतु एवं राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार करवाई जा रही है।

झांकी का सबसे बड़ा आकर्षण राम सेतु निर्माण का जीवंत और स्वचालित दृश्य होगा। इसमें वानर सेना के सदस्य पत्थर उठाकर समुद्र में डालते और सेतु बनाते दिखाई देंगे। बंगाल से आए कुशल कारीगर करीब एक महीने से इस भव्य स्वरूप को तैयार करने में जुटे हैं। दीपावली पर यह झांकी शहरवासियों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी।
झांकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, नल और नील सहित वानर सेना के प्रमुख पात्रों को दर्शाया जाएगा।

नल और नील के निर्देशन में वानर सेना पत्थर उठाकर समुद्र में सेतु का निर्माण करती नजर आएगी। चलायमान पात्रों और स्वचालित तकनीक के जरिए निर्माण प्रक्रिया को सजीव रूप देने की तैयारी है। समुद्र की लहरें, चट्टानें और विशेष
प्रकाश व्यवस्था इस दृश्य को और प्रभावशाली बनाएंगी। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और जामवंत की आकर्षक प्रतिमाओं के साथ राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति भी दर्शकों को आकर्षित करेगी।

22 साल से निभा रहे दीपावली सजावट की परंपरा

चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि व्यापार मंडल लगातार 22 वर्षों से दीपावली पर भव्य स्वागत द्वार और आकर्षक झांकियां बनवा रहा है। इस परंपरा का उद्देश्य हर साल जयपुरवासियों को कुछ नया और यादगार दिखाना है। पिछले वर्षों में गजनेर, हवा महल, पुष्प विमान, स्वचालित मेट्रो और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जा चुकी हैं। इनके निर्माण में भी बंगाल के कारीगरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

एकता और सामूहिक प्रयास का संदेश

सजावट समिति के संयोजक अचल जैन ने बताया कि चांदपोल बाजार की दीपावली सजावट जयपुर की सांस्कृतिक पहचान और व्यापारियों की सामूहिक भागीदारी का प्रतीक है। राम सेतु निर्माण की झांकी के जरिए एकता, सहयोग, संकल्प और सामूहिक प्रयास का संदेश दिया जाएगा। महामंत्री धनश्याम भूतड़ा ने कहा कि राम सेतु और राम मंदिर की झांकी श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति का अनुपम उदाहरण होगी।

एमआई रोड पर विरासत की दिखेगी झलक

दीपावली पर गुलाबी नगरी का प्रमुख व्यावसायिक मार्ग एमआई रोड सात दिन तक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि विशेष लाइटिंग और आकर्षक डेकोरेशन से बाजार में दीपोत्सव की रौनक बिखेरी जाएगी। पांच बत्ती चौराहे पर रोशनी के जरिए जयपुर के करीब 300 साल के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और गुलाबी नगरी की पहचान को दशनि की तैयारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery