Friday, November, 27,2026

प्रवासियों के ग्लोबल नेटवर्क से राजस्थान में खुलेंगे निवेश के नए द्वारः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास में प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार का प्रकम है कि दुनिया के अलम अलग देशों में बसे प्रवासी राजस्थानियों के अनुभव, तकनीको विशेषज्ञता, वैश्विक नेटवर्क और निवेश का लाभ प्रदेश को मिले। इसके लिए 10 दिसंबर को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस 2026 के दौरान इंडस्ट्रीज सेक्टोरल सेशन होगा। इसमें औद्योगिक निवेश के नए अवसरों, आधुनिक इंास्ट्रक्चर और ईन अफि डुइंग बिजनेस पर विशेष चर्चा होगी। मुख्यमंत्री भवनलाल शर्मा के 'विकसित राजस्थान-2047 के विजन को आगे बढ़ाते हुए सरकार औद्योगिक इको सिस्टम को मजबूत करने और निवेशकों के लिए प्रक्रियाएं आसान बनाने पर काम कर रही है। इंडस्ट्रीज सेशन में प्रवासी राजस्थानियों, निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को राज्य को औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और विभिन क्षेत्रों में उभर रही संभावनाओं से रूबरू कराया जाएगा।

यह मंत्र सरकार और प्रवाम्नी राजस्थानियों के बीच दो तरफा संवाद का मंच बनेगा। इसमें रणनीतिक साझेदारी, तकनीकी सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के जरिए नए उद्योग स्थापित करने तथा मौजूदा कारोबार के विस्तार की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। सरकार की मंशा प्रवासी राजस्थानियों को केवल निवेशक के रूप में नाहीं, बल्कि प्रदेश के औद्योगिक विकास में भागीदार के रूप में जोड़ने की है। इससे नए प्रोजेक्ट शुरू होने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के नीलाभ सक्सेना के अनुमार, प्रवासी राजस्थानियों के पास वैश्विक अनुभव, उद्योग जगत की समझ और अंतरराष्ट्रीय बान्नरों को जानकारी है। उनका योगदान राज्य के अऔद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकता है।

एफडीआई में 178 फीसदी की बढ़ोतरी

राज्य के आर्थिक आंकड़े भी निवेश की बढ़ती संभावनाओं को दशति है। वर्ष 2025-26 में राजस्थान की ओएसडीपी ग्रोथ 10.24% दर्ज की गई। इसी अवधि में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में करीब 178% की बढ़ोतरी हुई और यह 8,812 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। प्रदेश का निर्यात भी 99,788 करोड़ रुपए रहा, जी 2021-22 से 8.2% की सीएजीआर ग्रोथ दर्शाता है। रीको का नेटवर्क प्रदेश में 474 औद्योगिक क्षेत्रों तक फैला है। ये करीब एक लाख एकर क्षेत्र में विकसित है. जहां 47 हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों उत्पादन कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, मेडिकल डिवाइसेज, सिंरिमिक्स, पेट्रोकेमिकल्स और एग्रो प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों के लिए विशेष औद्योगिक इकी सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं।

डीएफसी का 39 फीसदी हिस्सा राजस्थान से

औद्योगिक निवेश के लिहाज से राजस्थान की भौगोलिक स्थिति और कनेक्टिविटी भी महत्वपूर्ण है। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का करीब 39% हिस्सा प्रदेश से होकर गुजरता है। सहक, रेल और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से उद्योगों को बड़े बाजारों और सप्लाई चेन तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है।

8 से 10 दिसंबर तक होंगे आयोजन

प्रवासी राजस्थानी दिवस-2026 का आयोजन 8 से 10 दिसंबर तक होगा। इसकी शुरुआत 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट से होगी। 9 दिसंबर को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 10 दिसंबर को जेईसीसी में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छह प्रमुख सेक्टोरल सेशन्स होंगे, जिनमें प्रवासी राजस्थानी, नीति निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रदेश के विकास और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

190 अप्प्रूवल्स सिंगल विंडो पर उपलब्ध

राज्य सरकार निवेशकों की सुविधा के लिए राज निवेश सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत कर रही है। इसके माध्यम से वर्तमान में 19 विभागों की 190 अप्रूवल्स उपलब्ध हैं। वहीं, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS)-2024 और विभिन सेक्टर्स के लिए बनाई गई विशेष नीतियों के जरिए निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery