Friday, November, 27,2026

छबड़ा विद्युत गृह ने 2320 मेगावाट उत्पादन कर बनाया नया रिकॉर्ड

जयपुर/छबड़ा: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के छबड़ा स्थित दोनों विद्युत गृहों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से 2320 मेगावाट विद्युत उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया। 1000 मेगावाट क्षमता के सब क्रिटिकल और 1320 मेगावाट क्षमता के सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट ने अपनी पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन किया। कमीशनिंग के बाद दोनों विद्युत गृहों का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उल्लेखनीय है कि कमीशनिंग के बाद से छबड़ा सुपर क्रिटिकल इकाइयों में कुछ तकनीकी समस्याएं थीं। इनके कारण पूर्ण क्षमता से संचालन प्रभावित हो रहा था। उत्पादन निगम प्रबंधन के निर्देश पर अभियंताओं ने लगातार प्रयास कर तकनीकी खामियों को दूर किया और आवश्यक सुधार किए। इससे इकाइयों की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता में सुधार हुआ। इसी का परिणाम रहा कि दोनों प्लांटों ने मिलकर 2320 मेगावाट उत्पादन का आंकड़ा हासिल किया। इस उपलब्धि पर राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रृंगी ने छबड़ा विद्युतगृह की पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और ऊर्जा सचिव आरती डोगरा के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण और टीम भावना से यह उपलब्धि संभव हुई है। उन्होंने भविष्य में भी तकनीकी दक्षता और बेहतर परिचालन से ऐसी उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद जताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery