Friday, November, 27,2026

शेखावाटी में हाड़ कंपाएगी सर्दी... 4 दिन शीतलहर का अलर्ट

जयपुर:  राजस्थान में सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तरी हवाओं के असर से रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 27 से 30 नवंबर तक शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री और अजमेर व कोटा संभाग में 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है।

प्रदेश के शेष अधिकांश इलाकों में रात का तापमान सामान्य के आसपास है। पिछले 24 घंटे में फतेहपुर में 4.3 डिग्री, सीकर में 5, नागौर में 6.1, माउंट आबू में 6.8, भीलवाड़ा में 7.4 और चूरू में 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। कोटा में पारा सामान्य से 5.2 डिग्री नीचे गिरकर 10 डिग्री पर पहुंच गया।

रात में बढ़ी सर्दी, दिन में धूप से राहत

प्रदेश में रात और दिन के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। रातें सर्द हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में 31.2, जोधपुर में 30.5 और पिलानी में 30.7 डिग्री तापमान रहा। यानी पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय अभी गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि रात में सर्दी बढ़ रही है।

10 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के विस्तारित पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आगामी 10 दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं है। हालांकि, अगले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान अधिकांश स्थानों पर सामान्य से 1 से 3 डिग्री कम रह सकता है। अधिकतम तापमान में भी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और यह सामान्य के आसपास बना रहेगा।

जयपुर में रात का पारा 12.2 डिग्री

राजधानी जयपुर में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शहर में फिलहाल शीतलहर की चेतावनी नहीं है, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery