Friday, November, 27,2026

चारे के बीड़ में मृत पड़ा मिला तेंदुए का शावक

राजसमंद: राजसमंद के कुंवारिया क्षेत्र के आत्मा गांव में चारे के बीड़ में तेंदुए का शावक मृत मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बीड़ में चारा काट रही महिलाओं की नजर अचानक वहां लेटे शावक पर पड़ी। तेंदुए को देखकर महिलाएं घबरा गईं और सुरक्षित दूरी पर चली गईं। काफी देर तक दूर से निगरानी करने के बावजूद शावक में कोई हलचल नहीं हुई। बाद में पास जाकर देखा तो वह मृत मिला। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद बीड़ के मालिक मांगीलाल पुत्र रूपा गुर्जर मौके पर पहुंचे और वन विभाग की झीलवाड़ा रेंज को जानकारी दी। सूचना पर वनपाल राजेंद्र सिंह, वनरक्षक इसराराम सहित राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मृत शावक को कब्जे में लेकर भगततलाई वन नाका पहुंचाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सक डॉ. नमोनारायण मीणा की देखरेख में शावक का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद वन विभाग की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वनपाल राजेंद्र सिंह के अनुसार, मृत नर तेंदुआ शावक की उम्र करीब एक साल थी। प्रारंभिक जांच में आपसी संघर्ष के दौरान सीने पर घाव लगने से उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद वन विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मामले की जानकारी जुटाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery