Friday, November, 20,2026

योगी सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत की: मदन

जयपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान की महिला कार्यकर्ताओं को चुनावी जागरण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की 50 कार्यकर्ताओं का दल सात दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ। प्रशिक्षण के बाद ये कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर महिलाओं, युवाओं और आमजन से संवाद करेंगी। भाजपा की विचारधारा, नीतियों और योगी सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं को रवाना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ विकास को नई दिशा दी है। वर्ष 2017 से पहले और आज के उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। पहले महिलाओं को रात में सुरक्षा के अभाव में रेलवे स्टेशन पर सुबह होने तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब वे देर रात भी निडर होकर घर पहुंच सकती हैं। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से कानून का भय कायम हुआ है। इस दौरान मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत सरकार और अर्थव्यवस्था की आलोचना कर देश की छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा सरकार ने विश्वास कायम कियाः राखी

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं की सुरक्षा चुनौती थी, जबकि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था मजबूत कर विश्वास कायम किया है। इसी तरह यूपी में भी योगी सरकार ने सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। 50 महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण के बाद यूपी में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की नीतियों और कार्यों का प्रचार करेंगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना, राखी राठौड़, मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, कार्यालय सचिव मुकेश पारीक और मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery