Friday, November, 20,2026

नकल की तो 10 करोड़ रुपए तक जुर्माना, उम्रकैद की सजा

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़े पर सख्ती के साथ अभ्यर्थियों के लिए कई कड़े नियम लागू किए गए हैं। परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। वहीं, मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी और पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। बोर्ड ने परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी करने के साथ प्रवेश, पहचान, ड्रेस कोड और परीक्षा के बाद की प्रक्रिया के दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

1 से 3 दिसंबर तक 6 पारियों में होगी परीक्षा

परीक्षा तीन दिन तक प्रतिदिन दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थी 21 नवंबर से एसएसओ आईडी के माध्यम से आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे, जबकि 26 नवंबर से प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। पहचान के लिए जन्मतिथि अंकित मूल फोटो युक्त आधार कार्ड अनिवार्य होगा। विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र से पहचान का मिलान किया जा सकेगा। उपस्थिति पत्रक के लिए एक महीने से अधिक पुराना नहीं होने वाला 2.5×2.5 सेंटीमीटर का रंगीन फोटो और नीली स्याही का पारदर्शी बॉल पेन लाना होगा।

जींस, बेल्ट और घड़ी पर पाबंदी

परीक्षा में घड़ी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयर फोन, कैलकुलेटर, पर्स, बैग, किताबें और ज्योमेट्री बॉक्स प्रतिबंधित रहेंगे। पुरुष अभ्यर्थी शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा और पैंट, जबकि महिला अभ्यर्थी सलवार-सूट, साड़ी और कुर्ता-ब्लाउज पहन सकेंगी। जींस, बेल्ट, धूप का चश्मा, अंगूठी, ब्रेसलेट, मेटल के बटन, हेयर पिन, कैप, शॉल और मफलर पर पाबंदी रहेगी। सिख अभ्यर्थियों को कड़ा, छोटी कवर्ड कृपाण और पगड़ी पहनने की अनुमति होगी। धार्मिक प्रतीकों की जांच की जाएगी।

प्रश्न पत्र घर नहीं ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र बुकलेट साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी ओएमआर शीट की कार्बन प्रति अपने साथ ले जा सकेंगे, जिसे परिणाम जारी होने तक सुरक्षित रखना होगा। सभी पारियों के प्रश्न पत्र अंतिम परीक्षा के 24 घंटे के भीतर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। मास्टर प्रश्न पत्र और आंसर की पर 72 घंटे के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए शुल्क देना होगा।

राइटर के लिए पहले देनी होगी सूचना

दिव्यांग अभ्यर्थी स्वयं का श्रुतलेखक ला सकेंगे। इसके लिए उसकी शैक्षणिक योग्यता, दोनों के वचन पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक दिन पहले देना होगा। बोर्ड से राइटर लेने के लिए दो दिन पहले आवेदन करना होगा। वहीं, एक से अधिक आवेदन कर अलग-अलग पारियों में परीक्षा देने या दूसरे के नाम पर परीक्षा देने जैसे फर्जीवाड़े पर भी पुलिस कार्रवाई का प्रावधान है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery