Tuesday, August, 18,2026

प्रत्याशी चयन, बूथ मैनेजमेंट और चुनावी रणनीति पर महामंथन

जयपुर: स्थानीय निकाय चुनाव की लॉटरी निकलते ही राजस्थान में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक कर प्रत्याशी चयन, बूथ मैनेजमेंट और सरकार के विकास कार्यों को चुनावी मुद्दा बनाने पर मंथन किया। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दो दिवसीय महामंथन शुरू कर जिलों के नेताओं से फीडबैक लेना शुरू कर दिया। खास बात यह है कि दोनों दल प्रत्याशी चयन में पुराने तौर-तरीकों से आगे बढ़कर संगठन और जमीनी फीडबैक को ज्यादा महत्व देने की तैयारी में हैं।

भाजपा में केंद्रीय टीम के साथ महामंथन

 भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित केंद्रीय चुनाव समिति से जुड़े नेताओं की मौजूदगी में निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, स्थानीय मुद्दों, प्रत्याशी चयन और केंद्र-राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर मंथन किया गया।

ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का समयः भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के बाद अब राजस्थान में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का समय है। उन्होंने सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में रोजगार, किसानों, महिलाओं, पानी, निवेश और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी हर चुनाव के लिए तैयार है और बैठक काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में जन अपेक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। युवा वर्ग और जिनका जनता के बीच प्रभाव है, ऐसे लोगों को सेवा की भावना के साथ राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

कांग्रेस 50 जिलों के नेताओं से ले रही फीडबैक

कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार से दो दिवसीय बैठकें शुरू हुई। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जिलाध्यक्षों, प्रभारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व प्रत्याशियों से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। पहले दिन 23 जिलों के नेताओं से फीडबैक लिया गया, जबकि मंगलवार को 27 जिलों के नेताओं के साथ बैठक होगी।

टिकट के लिए नया ऑनलाइन आवेदन फॉर्मूला

कांग्रेस ने टिकट दावेदारों के लिए नया ऑनलाइन आवेदन फॉर्मूला भी लागू किया है। दावेदारों को पार्टी के पोर्टल पर आवेदन कर अपनी राजनीतिक सक्रियता, पूर्व चुनावी अनुभव और अपनी जीत के आधार सहित कई जानकारियां देनी होंगी। ऑनलाइन आवेदन के साथ ऑफलाइन आवेदन भी अनिवार्य रहेगा। प्राप्त आवेदनों को जिलेवार जिलाध्यक्षों को भेजा जाएगा और पर्यवेक्षकों व वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी के बाद नाम तय किए जाएंगे। डोटासरा ने बैठकों में नेताओं को स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनाव में पूरी ताकत से जुटने के निर्देश दिए। कांग्रेस का फोकस जमीनी फीडबैक के आधार पर मजबूत प्रत्याशी चुनने और भाजपा सरकार के काम काज को चुनावी मुद्दा बनाने पर रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery