Friday, November, 20,2026

गांव की सरकार किसके हाथ आज खुलेगा जनादेश

जयपुर: पंचायतीराज चुनाव के बाद शुक्रवार को गांवों की सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में किस दल को जनता का समर्थन मिला, इसका फैसला मतगणना के साथ सामने आएगा। प्रदेश के 37 जिलों में 1,403 जिला परिषद सदस्यों और 8,245 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मैदान में उत्तरे 32,404 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। प्रदेश में 2 करोड़ 73 लाख 15 हजार 7 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के लिए कुल 45,385 केंद्र बनाए गए थे। मतगणना सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालयों पर निर्धारित केंद्रों में शुरू होगी।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी। निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में वार्डवार परिणाम घोषित किए जाएंगे। नतीजों के साथ ही जिला परिषद और पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने की राजनीतिक कवायद भी तेज होगी।

भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, छोटे दलों पर नजर

प्रदेश के ज्यादातर जिला परिषद और पंचायत समिति वाडों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। हालांकि कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशी भी जीत की स्थिति में बताए जा रहे हैं। दोनों प्रमुख दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन उनकी असली नजर निर्दलीय और छोटे दलों के उन प्रत्याशियों पर टिकी है, जो चुनाव जीतकर बोर्ड गठन के समय निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। जिला परिषद और पंचायत समितियों में बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए जीतने वाले निर्दलीय और छोटे दलों के सदस्यों का समर्थन अहम हो सकता है। ऐसे में चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक जोड़-तोड़ और संपर्कों का दौर शुरू होने के आसार हैं। कई जगह मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि बोर्ड गठन के नंबर गेम में निर्दलीय
प्रत्याशियों की भूमिका के इर्द-गिर्द भी सिमट सकता है।

बाड़ेबंदी में प्रत्याशी, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

मतदान के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर रखी है। नतीजों से पहले ही दोनों दल बोर्ड गठन की रणनीति में जुट गए है। पार्टी के दिग्गज नेताओं को अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में प्रधान और जिला प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई जगह इन पदों की दौड़ में दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्य भी शामिल है। ऐसे में चुनाव परिणाम केवल प्रत्याशियों की जीत-हार तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कई नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा और संगठन में प्रभाव का भी इम्तिहान होंगे। दोनों दलों की नजर बहुमत के आंकड़े के साथ-साथ निर्दलीय और छोटे दलों के विजयी प्रत्याशियों पर भी रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery