Friday, November, 27,2026

चूरू कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग पर गरमाई सियासत, अपनों पर ही उठे सवाल

जयपुर: चूरू में जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है। जिला परिषद में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद जिला प्रमुख का पद भाजपा के खाते में जाने के बाद अब कांग्रेस के भीतर ही भीतरघात और क्रॉस वोटिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पार्टी के पास 21 जिला परिषद सदस्य थे, जबकि भाजपा के पास 17 सदस्य थे। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह को 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 17 वोट ही मिले। इस नतीजे ने साफ कर दिया कि कांग्रेस के जीते हुए सदस्यों में सेंध लगी और अब इसकी जिम्मेदारी तय करने को लेकर पार्टी के भीतर घमासान शुरू हो गया है।

भीतरघात करने वालों की पहचान होनी चाहिए: कृष्णा पूनिया

इस पूरे घटनाक्रम के बाद चूरू कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। जिले में पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया और राहुल कस्वां गुट के बीच राजनीतिक तल्खी के बीच क्रॉस वोटिंग का मुद्दा नया विवाद बन गया है। कृष्णा पूनिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस हाईकमान से चूरू के सभी नेताओं और क्रॉस वोटिंग करने वाले जिला परिषद सदस्यों का नार्को टेस्ट कराने की मांग कर दी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूनिया का कहना है कि पार्टी के साथ भीतरघात करने वालों की पहचान होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई जनप्रतिनिधि संगठन के साथ विश्वासघात करने का साहस न करे। चूरू पंचायत चुनाव की प्रभारी सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी की विचारधारा, नेतृत्व और संगठन के साथ विश्वासघात करने वाले जिला परिषद सदस्यों की भूमिका की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।

रिफॉर्म्स की जरूरत

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि जन विश्वास का सौदा करने वालों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी तो कार्रवाई करेगी ही, साथ ही जनता भी इनका जैसा उचित समझे बहिष्कार करे। खरीद फरोख्त की इस नई परिपाटी को महिमामंडित करने की बजाय ऐसे लोगों को बेनकाब और बहिष्कार करें। खरीद फरोख्त की परिपाटी को रोकने के लिए तत्काल रिफॉर्म्स लाने की जरूरत है।

होगी सख्त कार्रवाई: डोटासरा

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पहले ही कह चुके हैं कि चूरू, बीकानेर और डीग में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मांगी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बीकानेरः सरिता चौहान निष्कासित

बीकानेर में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान के कांग्रेस से बगावत पर उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। डोटासरा ने चूरू, बीकानेर और डीग में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। चूरू में भी अब इसी तरह की कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

पीसीसी कर रही मॉनिटरिंगः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीसीसी इस पूरे मामले को देख रही है। जहां-जहां बेईमानी हुई है, वहां कार्रवाई होगी। बीकानेर में एक्शन हो चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery