Friday, November, 27,2026

पुलिस की चेतक में बैठकर शराब पीते पांच युवकों का वीडियो वायरल

जयपुर: सोशल मीडिया पर गुरुवार को पुलिस की चेतक गाड़ी में बैठकर शराब पीते पांच युवकों का वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर स्पेशल टीमों ने जांच कर चेतक की पहचान एसएमएस थाने की गाड़ी के रूप में की। जांच में सामने आया कि वीडियो 13 सितंबर की रात टोंक रोड स्थित सवाना क्लब के बाहर बनाया गया था।

पुलिस ने क्लब मालिक की मदद से युवकों की पहचान भव्य खंडेलवाल, आशुतोष चक्रवर्ती, गोपाल, मृणाल और अमन जैन के रूप में की है। आरोप है कि पांचों बिना अनुमति चेतक में बैठे और शराब पीते हुए वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। एसएमएस थाने में उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 356(2), 356(3), आईटी एक्ट और पीडीपीपी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। दो आरोपी जयपुर से बाहर बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य ने मोबाइल बंद कर रखे हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इस संबंध मे पुलिस चालक कृष्ण ने रिपोर्ट दी है। वह 13 सितंबर की रात हैड कांस्टेबल हरिमोहन के साथ गश्त पर थे। देर रात सवाना क्लब बंद कराने पहुंचे। क्लब में भीड़ अधिक होने पर वह गाड़ी छोड़कर हैड कांस्टेबल की मदद के लिए ऊपर चले गए। लौटने पर चेतक का वायरलेस तार टूटा मिला।

पूछताछ में कोई सामने नहीं आया तो तार जोड़कर वे गश्त पर निकल गए। डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद वीडियो बनाने और वायरल करने के संबंध में जांच की जाएगी। पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच हो रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery