Monday, November, 02,2026

दिल्ली-NCR में नई पाबंदियां लागू, 50% वर्क फ्रॉम होम

नई दिल्ली:  दिल्ली-NCR में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से नई पाबंदियां लागू हो गई हैं। अब दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-VI से कम मानक वाली गाड़ियां राजधानी में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। नियम लागू होने के पहले दिन रविवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर पर NH-48 की दिल्ली जाने वाली सड़क और सर्विस लेन पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। नई व्यवस्था के तहत सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। वहीं, कई सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करने की फीस दोगुनी कर दी गई है। दिल्ली सरकार ने जुलाई 2026 में विंटर प्लान को मंजूरी दी थी। इसके तहत हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्रदूषण नियंत्रण के नियम लागू रहेंगे। पहले प्रदूषण बढ़ने पर ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत पाबंदियां लगती थीं, लेकिन अब कुछ प्रतिबंध तय तारीख से ही लागू होंगे। इस बीच राहत की बात यह है कि दिल्ली में अक्टूबर के दौरान पिछले नौ वर्षों में सबसे साफ हवा दर्ज की गई। इस महीने औसत AQI 166 रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery