Monday, November, 02,2026

ज्ञानेश कुमार जाएंगे जेल: राहुल

नई दिल्ली: 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया। 'वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली' में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से हटेंगे और जेल जाएंगे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने देश की आत्मा तथा संविधान पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह रैली किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है, जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं। राहल ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा के विधानसभा चुनावों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में भी धांधली का आरोप लगाया। उनका दावा था कि लोकसभा चुनाव के बाद 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। 'वोट चोरी' के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

रैली सिख दंगा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसीः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित उनकी रैली पीडितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है। चंडीगढ़ में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के बाद सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि दंगों में हजारों सिखों की हत्या हुई थी, कई परिवार उजड़ गए और बच्चे अनाथ हुए। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 'बड़ा पेड़ गिरने' वाले बयान का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद दंगों से जुड़े मामलों को दोबारा खोला गया और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया गया।

ईडी-सीबीआई से विपक्ष डरने वाला नहीं: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों में फूट डालने और अपनी पसंद के मतदाताओं को चुनने का प्रयास कर रही है। ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों से विपक्ष डरने वाला नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का जिक्र करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई का दावा किया। रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका, सुप्रिया सुले सहित कई नेता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery