Friday, November, 27,2026

कांग्रेस का 25 सीटों पर कब्जा... भाजपा की 8 पर जीत

जयपुर: जिला प्रमुखों के बाद उप जिला प्रमुखों के चुनाव में भी कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में कांग्रेस ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिलीं। आदिवासी अंचल में बीएपी ने तीन जिलों में जीत हासिल की, वहीं नागौर में आरएलपी ने खाता खोला। जयपुर में कांग्रेस के सुनील कुमार कुमावत ने भाजपा के सीताराम शर्मा को 41-13 से हराकर 28 वोट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जोधपुर में ओमप्रकाश विश्नोई 26 और सीकर में रमेश बेरवाल 25 वोट से जीते। दूसरी ओर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में मुकाबला कांटे का रहा। यहां भाजपा और बीएपी प्रत्याशियों ने महज एक-एक वोट से जीत दर्ज की।

सियासी समीकरणों ने चौंकाया

  • कांग्रेस की जयपुर में 28 वोट से सबसे बड़ी जीत
  • जोधपुर में 26 और सीकर में 25 वोट का अंतर
  • पाली में तीन वोट खिसकने से भाजपा जीती
  • बांसवाड़ा और डूंगरपुर में एक-एक वोट से जीत
  • चार निर्विरोध निर्वाचन, दो जगह बराबरी।
  • 11 महिलाओं को उप जिला प्रमुख की कमान।

पाली में तीन वोटों ने बदला चुनावी गणित

पाली में भाजपा के 19, कांग्रेस के 14 सदस्य थे, लेकिन मतदान में भाजपा के हेमंत कुमार चौधरी को 22 और कांग्रेस के करण सिंह को 11 वोट मिले। यानी भाजपा को 3 वोट अधिक मिले। सलूम्बर में कांग्रेस ने बीएपी प्रत्याशी सुरेश कुमार सोनू का समर्थन किया। सोनू को 12 और भाजपा के हितेश कुमार को 9 वोट मिले। इससे जिला प्रमुख कांग्रेस का और उप जिला प्रमुख बीएपी का बना। डूंगरपुर में बीएपी की मंजुला देवी ने भाजपा को 15-14 से हराया। प्रतापगढ़ में बीएपी के रमेश मीणा ने कांग्रेस को 13-11 से शिकस्त दी।

भाजपा की 6 जिलों में स्पष्ट जीत, 2 जगह बराबरी

भाजपा ने अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, उदयपुर, झालावाड़ और पाली में स्पष्ट जीत दर्ज की। बालोतरा और खैरथल-तिजारा में दोनों दलों के प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। बालोतरा में भाजपा के जसराम और कांग्रेस के श्रवण को 13-13, जबकि खैरथल तिजारा में भाजपा की अंजू और कांग्रेस की सोनम खान को 12-12 वोट मिले। अलवर, दौसा, धौलपुर और जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery