Monday, November, 02,2026

E100 पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल... ईंधन कहां से आएगा?

नई दिल्ली: देश में 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी मिलने के बाद ईंधन की उपलब्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से पूछा कि यदि E100 ईंधन पर चलने वाले वाहनों को अनुमति दी गई है, तो उनके लिए पर्याप्त एथेनॉल की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाएगी? इस पर अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि इसके लिए विनिर्माण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव करने होंगे।

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ एथेनॉल सप्लाई ईयर (ESY) 2025-26 के आवंटन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने हालिया मीडिया रिपोटों का हवाला देते हुए ईंधन की उपलब्धता पर सवाल उठाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई अगले महीने तय की है।

चार दिन पहले मिली E100 को मंजूरी

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से 26 अक्टूबर को E100 यानी लगभग शुद्ध एथेनॉल पर चलने वाले पलेक्स फ्यूल वाहनों को नियामकीय मंजूरी मिली। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे को केवल ईंधन तक सीमित रखकर नहीं देखा जाना चाहिए। इसमें पर्यावरण, व्यापक जनहित और किसानों के हितों को भी महत्व दिया जाना चाहिए। जस्टिस सुंदरेश ने कहा कि देश के किसानों और गांवों में रहने वाले आम लोगों को सशक्त बनाने के उपायों पर भी विचार होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery