Sunday, October, 04,2026

कॉकपिट में चाकू से हमला भारतीय कैप्टन ने बचाया विमान

दुबई/तेल अवीव: दुबई से तेल अवीव जा रही को फ्लाईदुबई की उड़ान में बुधवार कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच हिंसक झड़प से हड़कंप मच गया। रिपोर्टों के अनुसार, सह-पायलट ने भारतीय कैप्टन सि स्मित पर चाकू से हमला किया और कथित तौर पर विमान को गिराने की कोशिश की। घायल होने के बावजूद कैप्टन ने उसका मुकाबला किया। बाद में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मदद से हमलावर को काबू किया गया। घटना के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे आया। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान करीब 34 हजार फीट से लगभग 17 हजार फीट की ऊंचाई तक आ गया। इसके बाद विमान से आपात संकेत जारी किए गए। शुरुआत में हाईजैक की आशंका पैदा हुई और इजराइल ने सुरक्षा के मद्देनजर लड़ाकू विमान रवाना किए। फ्लाईदुबई की उड़ान बाद में सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारी गई। यात्रियों के मुताबिक, कॉकपिट के पास चीखने की आवाजें सुनाई दीं। दरवाजा खुलने पर अंदर खून दिखाई दिया। कुछ यात्रियों ने चालक दल के साथ मिलकर हमलावर को रोकने में मदद की।

घायल होने के बावजूद डटे रहे कैप्टन स्मित

रिपोटों के मुताबिक कैप्टन स्मित पहले स्पाइसजेट में पायलट रह चुके हैं और जून 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है और बोइंग 737 विमानों पर करीब 9,750 घंटे उड़ान का अनुभव है। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार होने की रिपोर्ट सामने आई हैं।

9/11 जैसा हमला हो सकता था

इजराइल के मुताबिक, साथी पायलट पर हमला करने वाला व्यक्ति ओमान का नागरिक था। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पायलट की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई, वरना 9/11 जैसी स्थिति बन सकती थी। हमलावर पर काबू पाने के बाद यात्रियों ने तालियां बजाकर राहत जताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery