Friday, November, 27,2026

झूठे नैरेटिव से नहीं डिगेगा सरकार का संकल्प: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संविधान दिवस पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कई नेता आज संविधान की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने बचपन से अपने परिवार को संविधान की मर्यादा तार-तार करते देखा और यही सीखा है कि इसे कैसे तोड़ा जाता है। भाजपा की ओर से गुरुवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर झूठे नैरेटिव गढ़कर जनता को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाकर सरकार के संकल्पों को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है। सीएम ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए 39वें और 42वें संविधान संशोधन को संविधान बदलने का प्रयास बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति के लिए संवैधानिक संस्थाओं की अनदेखी की और बार-बार राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाया। इंदिरा गांधी ने अकेले 50 बार राष्ट्रपति शासन लगाया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को अपने इतिहास और आचरण पर आत्ममंथन करने की सलाह दी।

कांग्रेस ने बाबा साहब को सम्मान नहीं दियाः मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को जीवनकाल में उचित सम्मान नहीं देने और 1951-52 व 1954 के चुनावों में हराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब से जुड़े महू, नागपुर, लंदन, दिल्ली और मुंबई के पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया।

आपातकाल लगाकर अधिकारों का किया दमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लगाया। इस दौरान मौलिक अधिकारों का दमन हुआ, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा और अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी व मोरारजी देसाई जैसे नेताओं को जेल में बंद किया गया। मीसा और डीआईआर के तहत एक लाख से अधिक लोग गिरफ्तार हुए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की, ताकि नई पीढ़ी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जान सके।

कांग्रेस ने महान राष्ट्रनायकों का किया तिरस्कारः डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवादी राजनीति के चलते डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान राष्ट्रनायकों का तिरस्कार किया और उन्हें इतिहास से मिटाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन महापुरुषों को उचित सम्मान दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बाबा साहब के विचारों को आचरण में अपनाकर सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने की बात कही। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सामाजिक न्याय का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांसद घनश्याम तिवाड़ी, मंजू शर्मा, राव राजेंद्र सिंह, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery