Thursday, October, 29,2026

जांच में खुली पोल, 1400 किलो सड़े बादाम सीज

जयपुर: दीपावली पर मिठाई, नमकीन और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के बीच उपभोक्ताओं की सेहत और अधिकारों से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उपभोक्ता मामले विभाग ने पैकेज्ड खाद्य सामग्री पर अनिवार्य घोषणाओं और पैकर पंजीकरण में गड़बड़ी मिलने पर मिठाई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने सीतापुरा स्थित कोल्ड स्टोरेज से 1400 किलो सड़े-गले और कीड़े लगे बादाम सीज किए। प्रदेशभर में 78 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिन पर कुल 1.54 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ ने जयपुर में तीन विशेष टीमों के जरिए जांच अभियान चलाया। 26 अक्टूबर को खातीपुरा मोड़, क्वींस रोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर पैकर पंजीकरण नहीं मिला। पैकेटों पर अनिवार्य घोषणाएं भी नियमानुसार अंकित नहीं थीं। विभाग ने संबंधित पैकेट जब्त कर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। 27 अक्टूबर को रावत मिष्ठान भंडार के विभिन्न आउटलेट्स की जांच में भी अनियमितताएं मिलीं।

गौरव टावर, मालवीय नगर में ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैकेटों पर जरूरी घोषणाएं नहीं थीं और पैकर पंजीकरण भी नहीं मिला। यहां पैकेट जब्त कर नोटिस जारी किया गया और 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। पोलोविक्ट्री आउटलेट पर मिश्रित नमकीन, गजक और मठरी के पैकेटों में गड़बड़ी मिलने पर उन्हें जब्त किया गया। महल रोड, जगतपुरा आउटलेट पर मिठाई के पैकेटों की घोषणाओं में कमी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। निर्माण नगर, अजमेर रोड स्थित अरहम स्वीट्स पर भी अनियमितताएं मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

मिठाइयों के लिए मंगवाए थे बादाम

उधर, 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केशव कोल्ड स्टोरेज में कार्रवाई की। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार, यहां बिना लेबल वाले 35 प्लास्टिक कट्टों में बादाम रखे मिले। जांच में बादाम सड़े-गले और कीड़े लगे पाए गए। रिकॉर्ड के अनुसार, यह स्टॉक चांदपोल बाजार की बारह जी की गली स्थित मैसर्स मित्तल ट्रेडिंग कंपनी ने रखवाया था। फर्म के प्रोपराइटर अनिल कुमार गुप्ता की मौजूदगी में नमूना लिया गया और करीब 1400 किलो बादाम जांच रिपोर्ट आने तक सीज कर दिए गए। बादाम की कीमत 500 रुपए प्रति किलो बताई गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery