Thursday, October, 29,2026

पंचायत चुनाव में उत्साह, शाहपुरा में सबसे ज्यादा 71.87% वोटिंग

जयपुर: पंचायतीराज आम चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों और जिला परिषद के संबंधित वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जिले में 68.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 3 लाख 78 हजार 364 मतदाताओं में से 2 लाख 58 हजार 612 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाहपुरा में सबसे ज्यादा 71.87% वोटिंग हुई प्रदेशभर में मतदान की अलग-अलग तस्वीरें सामने आई। कहीं बुजुर्गों में लोकतंत्र के प्रति जज्बा दिखा, तो कहीं मंत्री भी वोट डालने पहुंचे। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

413 मतदान केंद्रों पर मतदान

दूसरे चरण में अमरसर, आमेर, जालसु, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों के 81 वार्डों तथा जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 से 14 और 51 से 57 के लिए मतदान कराया गया। इसके लिए जिले में कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने द्वितीय चरण के मतदान के दौरान जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मतदाताओं से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में भागीदारी निभाने पर आभार जताया।

अमरसर में सबसे कम मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र शाहपुरा में सर्वाधिक 71.87 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, जालसू में 70.10 प्रतिशत, रामपुरा डाबड़ी में 67.39 प्रतिशत, आमेर में 67.05 प्रतिशत और अमरसर में 66.75 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

सुबह 10 बजे तक 15.02 प्रतिशत मतदान

मतदान के समयवार आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 15.02 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 33.12 प्रतिशत और अपराह्न ३ बजे तक 49.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत बढ़कर 68.35 हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery