Friday, November, 20,2026

भाजपा-कांग्रेस ने तेज की तैयारी, निर्दलीयों को साधने की रणनीति

जयपुर: पंचायती राज चुनाव में जयपुर की ग्रामीण राजनीति का फैसला शुक्रवार को मतगणना के साथ सामने आएगा। जिला परिषद के 57 और 22 पंचायत समितियों के 386 वाडों के लिए भवानी निकेतन परिसर में वोटों की गिनती होगी। इसके लिए जिला परिषद के पांच और पंचायत समितियों के 22 महित कुल 27 काउंटिंग रूम तैयार किए गए हैं। जिला परिषद के सभी वाड़ों की मतगणना के लिए 98 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग टेबल निधर्धारित की गई हैं। हर वार्ड में पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे, फिर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के वार्डों की मतगणना के लिए पांच कमरों में व्यवस्था की गई है। वार्ड 1 से 10 तक के लिए 18, वार्ड 15 से 26 तक के लिए 19, वार्ड 27 से 37 तक के लिए 21 और वार्ड 38 से 50 तक के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। शेष वार्ड 11 से 14 और 51 से 57 तक की गिनती 20 टेबलों पर होगी।

जिला प्रमुख-प्रधान की कुर्सियों के लिए बैठकों का दौर शुरू

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में पार्टी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षो, सांसदों, विधायको और प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और वरिष्ठ नेता डॉ. सी.पी. जोशी ने भी मतगणना के दौरान सतर्कता बरतने और जनादेश की रक्षा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी ने 41 जिला परिषदों में 30 से 32 जिला प्रमुख और 457 पंचायत समितियों में 300 से 315 प्रथान बनाने का आंतरिक लक्ष्य तय किया है। मतगणना के बाद 21 नवंबर से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जिलेवार बैठको का दौर शुरू होगा।

आरक्षण के अनुसार पंचायत समितियों का वर्गीकरण

  • एससी ओपन तूंगा, आंधी
  • एससी महिला- रामपुरा डाबड़ी, कोटखावदा
  • एसटी ओपन- चौमू, किशनगढ़ रेनवाल
  • एसटी महिला- अमरसर
  • ओबीसी ओपन- माधोराजपुरा, सांगानेर
  • ओबीसी महिला-जोबनेर, मौजमाबाद
  • अनारक्षित ओपन- शाहपुरा, बस्सी, जमवारामगढ़, फागी
  • अनारक्षित महिला गोविंदगढ़, दूदू, जालसू, चाकसू, आमेर, झोटवाड़ा

जयपुर वार्डों के लिहाज से प्रदेश में पहले स्थान पर

जयपुर वाडों की संख्या के लिहाज से प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां जिला परिषद के 57 और पंचायत समितियों के 386 वार्ड है। इसके बाद जिला परिषद वाड़ों में उदयपुर (47) और भीलवाड़ा (45) का स्थान है। पंचायत समिति वार्डो में सीकर 304 और बीकानेर 280 वार्डो के साथ जयपुर के बाद है। जयपुर जिला परिषद के 57 वाड़ों में 154 उम्मीदवार और पंचायत समितियों के 386 वार्ड में 1137 उम्मीदवार मैदान में है।

4 जिलों में 17 दिसंबर को आएंगे नतीजे

प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ मतगणना नहीं होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना स्थगित कर दी है। इन जिलों में अब 17 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। शेष जिलों में नतीजों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की स्थिति और निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव की तस्वीर साफ होगी।

22 पंचायत समितियों की अलग व्यवस्था

पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए 22 कमरे बनाए गए है। गोविंदगढ़, चौमू, किशनगढ़-रेनवाल, मौजमाबाद और जमवारामगढ़ में 8-8 तक टेबल निर्धारित की गई है। बस्सी, फागी, माधोराजपुरा, तूंगा और आंधी सहित अन्य समितियों में 5 से 7 टेबलों पर मतगणना होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery