Friday, November, 27,2026

100 साल पुराने दस्तावेजों से तय होगा असली मालिकाना हक

जयपुर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खरों ने जेडीए अधिकारियों को 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण के लिए रेलवे की जमीन की वास्तविक सीमा और मालिकाना हक की जांच पुराने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी से पहले वर्ष 1925 के सेटलमेंट रिकॉर्ड और 1952 से 1955 के बीच हुए दोबारा सेटलमेंट की रिपोर्ट निकलवाकर यह पता लगाया जाए कि रेलवे को कितनी जमीन आवंटित हुई और कितनी अधिग्रहित की गई। पुराने दस्तावेजों का मौके की वर्तमान स्थिति से मिलान कर वास्तविक सीमा तय की जाए।

रेलवे निर्धारित सीमा से अधिक जमीन पर काबिज मिलता है तो जेडीए रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर अपना पक्ष और दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहेगा। रेलवे के साक्ष्यों की वैधानिकता जांचने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुराने रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर उस समय के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांची जाएगी।

इन दस्तावेजों से तय होगी असली सीमा

  • वर्ष 1925 का रियासतकालीन सेटलमेंट रिकॉर्ड।
  • वर्ष 1952 से 1955 के बीच हुए दोबारा सेटलमेंट की रिपोर्ट।
  • रेलवे को आवंटित और अधिग्रहित जमीन का विवरण।
  • पुराने और वर्तमान जमीन के नक्शे तथा सीमाओं का मिलान।

हाई कोर्ट के आदेश पर 7.5 किमी सड़क से हटेंगे अतिक्रमण

बाईस गोदाम से बी-2 बाईपास तक करीब 7.5 किमी सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश पर की जानी है। जेडीए ने प्रस्तावित सड़क चौड़ाई के अनुसार तीन हिस्सों में डिमार्केशन शुरू किया है। करीब 300 से 325 निर्माण इसकी जद में आ रहे हैं। पहले चरण में 80 फीट चौड़ाई वाले हिस्से का डिमार्केशन किया जा चुका है। प्रभावित लोगों के दस्तावेजों और आपत्तियों का परीक्षण प्राथमिकता से किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई के साथ तथ्यों की जांच भी की जाएगी।

20 फीट आगे बाउंड्री बनाने की शिकायत

महेश नगर फाटक से गोपालपुरा बाईपास पुलिया तक प्रस्तावित 60 फीट सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे की जमीन पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि रेलवे ने निर्धारित सीमा से करीब 20 फीट आगे तक जमीन पर बाउंड्रीवॉल बना ली है। स्थानीय विधायक कालीचरण सराफ ने भी यह मामला मंत्री के सामने उठाया था। इसके बाद खर्रा ने जेडीए से रिकॉर्ड और मौके की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि जेडीए वर्ष 2013 में भी जोनल प्लान के अनुसार इस क्षेत्र में कार्रवाई कर चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery