Friday, November, 20,2026

छोटी सजा के आधार पर सरकारी कर्मचारी का प्रमोशन नहीं रोक सकते

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की लार्जर बेंच ने सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परिनिंदा या बिना संचयी प्रभाव के एक वेतन वृद्धि रोकने जैसी छोटी सजा के आधार पर किसी कर्मचारी को प्रमोशन के लिए विचार से वंचित नहीं किया जा सकता। पिछले सात साल में मिली ऐसी सजा अपने आप में पदोन्नति रोकने या कर्मचारी को अयोग्य ठहराने का आधार नहीं है।

मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल, जस्टिस समीर जैन और जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर की लार्जर बेंच ने कहा कि सरकारी सर्कुलर वैधानिक नियमों का स्थान नहीं ले सकते। सर्कुलर केवल नियमों के खालीपन को भरने के लिए जारी किए जा सकते हैं, लेकिन वे नियमों में बदलाव नहीं कर सकते और न ही उनसे ऊपर हो सकते हैं। सीसीए नियमों में छोटी सजा मिलने पर प्रमोशन से अयोग्य ठहराने की सीधी रोक नहीं है।

हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) कर्मचारी के पूरे सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा कर सकती है। इसमें पिछले सात साल में मिली छोटी सजाएं भी देखी जा सकती हैं, ताकि कर्मचारी की प्रशासनिक दक्षता और पद के लिए उपयुक्तता का आकलन हो सके। लेकिन इन सजाओं को स्वतः पदोन्नति से वंचित करने का आधार नहीं बनाया जा सकता। मामला पुलिस निरीक्षक अजयकांत रतूड़ी की पदोन्नति से जुड़ा है। उन्हें सेवाकाल में 16 दिसंबर 2017, जून 2019 और जून 2021 को परिनिंदा की तीन सजाएं मिली थीं। आरपीएस जूनियर स्केल में पदोन्नति पर विचार को लेकर विवाद हुआ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery