Sunday, September, 06,2026

सीएम भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा व उदयपुर में करेंगे रोड शो

जयपुर: नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान के लिए भाजपा ने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भीलवाड़ा और उदयपुर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अजमेर-नागौर से चुनावी दौरे की शुरुआत करेंगे। चुनाव प्रचार के साथ ही संगठन ने बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क, चुनाव संचालन और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर माइक्रो मैनेजमेंट पर फोकस बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भीलवाड़ा में और शाम 4 बजे उदयपुर में रोड शो करेंगे। दोनों शहरों में रोड शो के जरिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने की रणनीति है। भाजपा संगठन ने भजनलाल शर्मा के आगामी चुनावी कार्यक्रमों का भी खाका तैयार किया है। 6 सितंबर को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर में रोड शो की तैयारी है। 7 सितंबर को भरतपुर और अलवर, जबकि 8 सितंबर को पाली और कोटा दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 9 सितंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री का रोड शो कराने की योजना है।

बूथ से प्रचार तक जिम्मेदारियों का बंटवारा

निकाय चुनाव में भाजपा ने चुनाव संचालन को लेकर संगठन के स्तर पर जिम्मेदारियां बांट दी हैं। विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले से ही प्रचार में सक्रिय हैं। अब प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं के दौरों से अभियान को और गति देने की तैयारी है। पार्टी ने बूथ मैनेजमेंट से लेकर मतदाता संपर्क तक अलग-अलग स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रत्याशियों के साथ स्थानीय संगठन को घर-घर जनसंपर्क, छोटी बैठकों और क्षेत्रवार मतदाता संपर्क अभियान पर जोर देने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों संग राठौड़ करेंगे संगठनात्मक बैठकें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार सुबह करीब 9 बजे जयपुर से रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम में किशनगढ़, पुष्कर, 29 30 मेड़ता और नागौर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें भी लेंगे। बैठकों में चुनावी रणनीति, मतदाताओं से संपर्क और बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। राठौड़ का चुनावी दौरा यहीं नहीं थमेगा। 6 सितंबर को उनके फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद 7 सितंबर को भीनमाल, सांचौर, सिरोही और पिंडवाड़ा जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम बनाया गया है। राठौड़ रात्रि विश्राम पिंडवाड़ा में करेंगे।

बड़े चेहरों के जरिए माहौल बनाने की रणनीति

भाजपा का पूरा फोकस चुनाव प्रचार के अंतिम दौर तक में बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ाने पर है। मुख्यमंत्री के रोड शो और प्रदेश अध्यक्ष के लगातार जिलों के दौरे से प्रत्याशियों को राजनीतिक समर्थन देने के साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी का लक्ष्य बड़े नेताओं के कार्यक्रमों को स्थानीय संगठन की बूथ स्तरीय रणनीति से मतदाताओं तक पहुंच बनाना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery