Sunday, September, 06,2026

प्रत्याशी कमजोर हो तो भी दें साथ

जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव के बीच भाजपा ने संगठन में बिखराव रोकने और चुनावी मोर्चे पर एकजुटता मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। शुक्रवार को जयपुर दौरे पर आए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मैराथन बैठकों के दौरान साफ संदेश दिया कि टिकट को लेकर नाराजगी या प्रत्याशी की कमजोरी का असर पार्टी की चुनावी ताकत पर नहीं पड़ना चाहिए। अधिकृत प्रत्याशी कमजोर हो, तब भी संगठन को पूरी ताकत से उसके साथ खड़ा रहना होगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हुई अलग बैठक में बागियों के साथ चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों की भूमिका पर भी मंथन हुआ। चुनाव के दौरान नेताओं की सक्रियता और भीतरघात को लेकर फीडबैक जुटाया जाएगा। चुनाव बाद संगठन स्तर पर समीक्षा कर जरूरत पड़ने पर संबंधित नाम केंद्रीय नेतृत्व तक भेने जा सकते हैं।

बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री के साथ भाजपा की जीत का एक्शन प्लान भी साझा किया। बैठकों में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल और हरीश द्विवेदी समेत संगठन के प्रमुख नेता मौजूद रहे। संतोष के दौरे का संदेश साफ रहा, संगठन एकजुट रहे और विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव का जवाब भाजपा के कामकाज से दिया जाए।

निर्दलीयों से दूरी, अधिकृत पर भरोसा

बैठक में कमजोर प्रत्याशियों वाली सीटों पर निर्दलीयों को साधने का सुझाव आया, लेकिन बीएल संतोष ने इसे तवज्जो नहीं दी। उन्होंने अधिकृत प्रत्याशी को जिताने पर जोर दिया। संभाग प्रभारियों की बैठक में टिकट नहीं मिलने से कुछ नेताओं के निष्क्रिय रहने का फीडबैक भी आया। संतोष ने ऐसे नेताओं को आत्म अवलोकन की सलाह दी। चुनाव बाद नेताओं की सक्रियता का भी आकलन होगा।

'ढाई साल बनाम पांच साल' का दांव

बीएल संतोष ने मीडिया, प्रवक्ता, सोशल मीडिया और आईटी टीम के साथ बैठक में भाजपा के खिलाफ बन रहे नकारात्मक नैरेटिव की समीक्षा की। राम मंदिर चंदा विवाद और यूजीसी रोलबैक जैसे मुद्दों पर टीवी डिबेट व सोशल मीडिया के जरिए पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए। साथ ही मीडिया-आईटी टीम में बेहतर समन्वय पर जोर रहा। भाजपा अब 'ढाई साल बनाम पांच साल' के नैरेटिव के साथ सरकार के कामकाज को चुनावी मुद्दा बनाएगी। यमुना जल समझौता, ईआरसीपी, राइजिंग राजस्थान, युवाओं को टिकट और पेपर लीक प्रमुख मुद्दे होंगे।

कांग्रेस को जीत का आंकड़ा खोजना पड़ेगा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे उसका मनोबल कमजोर हुआ है और उसे जीत का आंकड़ा खोजना पड़ेगा। कांग्रेस के दलित जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को घेरा। प्रदेश कार्यालय में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं प्रभावी मीडिया रणनीति को लेकर भी बैठक हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery