Friday, November, 20,2026

प्रदेशभर में 58 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर 39 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

जयपुर: उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की निर्धारित मात्रा उपलब्ध नहीं कराने पर विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ ने प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई की है। 18 नवंबर को चलाए गए जांच अभियान में 58 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। इनमें तीन पंपों पर कम मात्रा में ईंधन देने की अनियमितता मिली। कार्रवाई करते हुए पांच नोजल जब्त किए गए और कुल 39 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। अजमेर के दोराई स्थित बीपी अजमेर पेट्रोल पंप पर प्रति 5 लीटर में 30 मिलीलीटर कम ईंधन दिया जा रहा था। यहां सत्यापन प्रमाण पत्र भी प्रदर्शित नहीं मिला। पंप पर एक नोजल जब्त कर 11 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।

जयपुर जिले के चाकसू स्थित चौधरी सर्विस स्टेशन और गोपाल पेट्रोलियम पर प्रति 5 लीटर में 5 मिलीलीटर कम पेट्रोल-डीजल देने की अनियमितता मिली। दोनों पंपों के दो-दो नोजल जब्त किए गए और प्रत्येक पर 10,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिले में कुल 11 पंपों का निरीक्षण हुआ। उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत विभाग ने अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 14435 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery